खेल

BCCI का पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख: भारत ने एशिया कप 2025 से नाम वापस लिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी एशिया कप 2025 में भाग न लेने का आधिकारिक फैसला किया है। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और राष्ट्रीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। BCCI ने साफ तौर पर कहा है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच नहीं खेलेगा। इस खबर की पुष्टि एक्सप्रेस स्पोर्ट्स ने की है।

इस वजह से लिया गया फैसला

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई, और इसके जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के वर्तमान अध्यक्ष, पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी के नेतृत्व को लेकर भी भारत ने आपत्ति जताई है। बीसीसीआई ने इसे हितों के टकराव का मामला बताते हुए कहा कि वे एसीसी के इस नेतृत्व के तहत किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें- ज्योति मल्होत्रा जासूसी मामला: पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान गई थीं यूट्यूबर, ISI से जुड़े बड़े खुलासे

महिला टीम ने भी लिया नाम वापस

बीसीसीआई ने न केवल पुरुष टीम, बल्कि श्रीलंका में अगले महीने होने वाले महिला इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2025 से भी अपनी टीम को वापस ले लिया है। यह कदम भारत के कड़े रुख को दर्शाता है, जिसमें पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के क्रिकेट संबंधों को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts