खेल

BCCI के शीर्ष पद में बड़ा बदलाव, राजीव शुक्ला बनेंगे नए अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी की आयु सीमा इस पद के लिए पूरी होने वाली है, जिसके बाद राजीव शुक्ला को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को सामने आई है।

रोजर बिन्नी, जो 1983 में विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे, 19 जुलाई 2025 को 70 वर्ष के हो जाएंगे। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, कोई भी पदाधिकारी 70 वर्ष की आयु से अधिक इस पद पर नहीं रह सकता। इसलिए, बिन्नी को इस पद से हटना होगा। उनकी जगह राजीव शुक्ला, जो वर्तमान में BCCI के उपाध्यक्ष हैं, अगले तीन महीनों के लिए अंतरिम अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे।

राजीव शुक्ला बने BCCI अध्यक्ष

65 वर्षीय राजीव शुक्ला एक अनुभवी प्रशासक हैं और लंबे समय से भारतीय क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। वह 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति सितंबर 2025 में होने वाली बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) तक के लिए होगी, जहां नए स्थायी अध्यक्ष के लिए चुनाव होंगे।

शुक्ला की इस नियुक्ति ने सोशल मीडिया पर भी खासी चर्चा बटोरी है। कई लोगों ने उनके लंबे अनुभव और क्रिकेट प्रशासन में उनकी निरंतर मौजूदगी की तारीफ की है, तो कुछ ने इसे मजेदार अंदाज में लिया है। एक यूजर ने लिखा, “स सरकारें आएंगी, जाएंगी, पर राजीव शुक्ला बीसीसीआई में बने रहेंगे!” वहीं, कुछ ने उनके राजनीतिक और क्रिकेट प्रशासन में संतुलन बनाए रखने की कला की सराहना की।

क्रिकेट का गहरा अनुभव

शुक्ला कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद भी हैं और एक पूर्व पत्रकार रह चुके हैं। उनके पास क्रिकेट प्रशासन और राजनीति दोनों में गहरा अनुभव है, जो उन्हें इस अहम भूमिका के लिए एक मजबूत दावेदार बनाता है।

यह भी पढ़ें- नॉर्वे चेस 2025: भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी गुकेस ने मंगस कार्लसन को हराया

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार “यह एक औपचारिक प्रक्रिया है। सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी को ऐसी परिस्थितियों में जिम्मेदारी दी जाती है ताकि प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे।” यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब भारतीय क्रिकेट अपनी वैश्विक पहचान और व्यावसायिक पहुंच को और विस्तार दे रहा है। आगामी बड़े टूर्नामेंट्स, आईसीसी इवेंट्स और घरेलू लीग्स को देखते हुए शुक्ला के अनुभव पर सभी की नजरें होंगी।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts