DM-SP द्वारा लिया गया यमुनोत्री यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

चार धाम यात्रा-2023 के सुगम व बेहतर संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन लगातार मुस्तैदी से यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारी कर रहा है। यमुनोत्री यात्रा व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी भ्रमण पर पहुंचे। विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल द्वारा भी यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान DM व SP द्वारा यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर धरासू से लेकर डामटा का भ्रमण कर रूट व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं (शौचालय, पानी, मेडिकल, एटीएम, विश्राम गृह आदि) व निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। रुट पर मुख्य पड़ावों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील धरासू बैंड, राडी टॉप, ओरक्षा बैंड, पौल गांव टनल एरिया, दोबाटा, बड़कोट, नौगॉव, रिखाऊ खड्ड, बर्नीगाड, सारीगाड़, डामटा स्थानों आदि का जायजा लेकर सम्बन्धित विभागों को वहां पर व्यवस्थायें समय से दुरस्थ करने के निर्देश दिये गये।

 विधायक, DM एवं SP  द्वारा बड़कोट से लेकर यमुनोत्री तक यात्रा रूट का निरीक्षण किया गया। पालीगाड़ मे निर्माणाधीन सुलभ शौचालय का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा सम्बंधित को शौचालय निर्माण कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिये। यात्रा रूट पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर SP उत्तरकाशी द्वारा ऐसे स्थानों में दोनों ओर से पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले डेंजर जोन डाबरकोट का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल व SDRF तैनात करने तथा संकरे मार्ग पर वन वे सिस्टम से वाहनों को भेजने हेतु क्षेत्राधिकारी बड़कोट को निर्देशित किया गया।

यमुनोत्री के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी मे जाम की स्थिति से निपटने के लिए इस बार यमुनोत्री यात्रा हेतु फुलचट्टी मे बनाये गये घोडा पडाव का निरीक्षण कर जिला पंचायत को वहां पर पर्याप्त व्यवस्थायें समय से पूरी करने हेतु बताया गया। खरसाली हैलीपैड पर टैंट व अन्य आधारभुत व्यवस्थाओं के निर्माण कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश दिये गये। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड़ बढने की स्थिति में घोडे-खच्चरों की व्यवस्शा हेतु तैयार किये गये वैकल्पिक मार्ग का जायजा लिया गया।

इस बार घोड़े-खच्चरों हेतु रोटेशन व्यवस्था का भी प्रबंध किया गया है। इस दौरान यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सफाई अभियान भी चलाया गया स्वयं विधायक यमुनोत्री, DM एवं SP द्वारा सफाई अभियान मे प्रतिभाग किया गया। निरीक्षण के दौरान DM-SP सर द्वारा यात्रा मार्ग पर अवैध अतिक्रमण एवं रेता/बजरी/ईंट आदि को हटाकर हाईवे को क्लियर रखने के निर्देश दिये।

अंत मे जानकीचट्टी मे यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों,मन्दिर समिति, स्थानीय लोगों व स्थानीय व्यापारियों के साथ मीटिंग आयोजित कर सभी विभागों को यात्रा तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये गये। यात्रा रुट पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों आदि पर कर्मचारियों की रहने-खाने की प्रोपर व्यवस्था के साथ संवेदनशील स्थानों/रूट पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये गये। स्थानीय जनता व यात्रा से जुड़े कारोबारियों से बेहतर यात्रा हेतु सुझाव लिए गये। SP उत्तरकाशी द्वारा यात्रा की आड मे अवैध नशीले पदार्थों व मादक द्रव्यों की तस्करी/कारोबार करने वालों पर एक स्पेशल पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई करने हेतु बताया गया।

इस दौरान उपजिलाधिकारी बडकोट  जितेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी, NH, रानी कंस्ट्रक्शन, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान, नगरपालिका व यात्रा से जुडे अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Editorial Team

This article was edited by hindulive.com editorial team.

Recent Posts

Uttarakhand Makes Key Policy Push On Health, Land And Tribal Welfare

Dehradun. The Uttarakhand government has recently cleared a major set of cabinet decisions aimed at…

9 hours ago

Cloudways Coupon Code 2026: Get Up to 30% Off

Check the latest Cloudways Coupon and Promo Codes 2026 👇

18 hours ago

Best PW Coupon Code 2026: Up to 70% Off on Batches

Coupon code for PW: get up to 250 off today. try NEEPAN0001 coupon code and…

18 hours ago

देहरादून: बिमार बेटे ने इंटरनेट पर देखा दवाई के बदले स्लो पाइजन खिलाने का वीडियो, शक पर कर दी मां की हत्या

देहरादून. उत्तराखंड से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां…

18 hours ago

ममता बिष्ट हत्याकांड: घर में पानी पीने के बहाने घुसा मोहम्मद अशरफ, हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

हल्द्वानी में ममता बिष्ट हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया…

18 hours ago

CRPF Bharti Notification 2024: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

CRPF Bharti Notification 2024: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)…

18 hours ago