गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को हीना मे गंगोत्री धाम आ रहे तीर्थयात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand- (बड़ी खबर) चारों धामों में तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त, आदेश जारी
विधायक ने कहा कि चारधाम यात्रा में आ रहें तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम औऱ सुरक्षित हो ऐसी मां गंगा से कामना करते है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का ऋषिकेश में भव्य स्वागत किया है।
यात्रा की तैयारियों पूरी
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरन्तर चारधाम यात्रा को सुगम एवं सरल बनाने में भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। माँ गंगा जी की डोली आज मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हो गई है। कल पूरी विधि विधान के साथ मां गंगा जी के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।
तीर्थ यात्रियों का माल्यार्पण
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने तीर्थ यात्रियों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। तथा सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान,सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह तोमर, आदि उपस्थित रहे।
Dehradun. The Uttarakhand government has recently cleared a major set of cabinet decisions aimed at…
Check the latest Cloudways Coupon and Promo Codes 2026 👇
Coupon code for PW: get up to 250 off today. try NEEPAN0001 coupon code and…
देहरादून. उत्तराखंड से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां…
हल्द्वानी में ममता बिष्ट हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया…
CRPF Bharti Notification 2024: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)…