उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे स्थित एक आश्रम के कमरे से युवक का शव बरामद किया गया। शव तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया। मृतक तमिलनाडु का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में भागीरथी नदी किनारे स्थित आनंदमयी काली आश्रम के कर्मचारी ने पुलिस को कमरे से बदबू आने और दरवाजा नहीं खोलने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस आश्रम में पहुंची और दरवाजा खुले तो कमरे में युवक का शव पड़ा मिला।
आश्रम कर्मचारियों के अनुसार मृतक 10 सितंबर को उत्तरकाशी आया था और तभी से आश्रम में रह रहा। युवक कमरे से बहुत कम ही बाहर निकलता था और आश्रम की बजाय भोजन बाहर ही करता था। जिसकी वजह से उसके आने-जाने का पता भी नहीं चलता था।
कमरे से बदबू आने पर आश्रम कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान विकास के. निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के भाई को सूचित कर दिया गया है। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है जिससे बदबू आ रही थी।
Dehradun. The Uttarakhand government has recently cleared a major set of cabinet decisions aimed at…
Check the latest Cloudways Coupon and Promo Codes 2026 👇
Coupon code for PW: get up to 250 off today. try NEEPAN0001 coupon code and…
देहरादून. उत्तराखंड से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां…
हल्द्वानी में ममता बिष्ट हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया…
CRPF Bharti Notification 2024: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)…