साइबर अपराधी लोगों की गढ़ी कमाई लूटने के नए-नए तरीके अपनाती है और उन्हें बहलाकर फुसलाकर उनकी गढ़ी कमाई साफ करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में यदि एक छोटी सी चूक हो जाए तो समझ लो कि आपका खाता साफ हो गया। ऐसा ही मामला उत्तरकाशी में मिला जहां फर्जी एजेंट बनकर लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 14 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की गई। जब व्यक्ति को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो फिर उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब दो साल बाद उत्तरकाशी पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर फर्जी एजेंट बनकर लाखों रु. की धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार साल 2022 में डामटा पुरोला निवासी एक व्यक्ति द्वारा 4 व्यक्तियों के खिलाफ एजेन्ट बनकर लोन देने के नाम भिन्न-भिन्न तिथियों में अलग-अलग खातों में 14 लाख 44 रु. की धोखाधडी करने के सम्बन्ध में थाना पुरोला पर लिखित तहरीर दी गई थी, तहरीर के आधार पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला पर धोखाधड़ी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए SP उत्तरकाशी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम घटित की गयी थी।
इसे भी पढ़ें: ट्रेडिंग क्या है और इसे कैसे सीखें, इंट्रा डे ट्रेडिंग के नियम समझें
आरोपी गिरफ्तारी से बचने हेतु बार-बार स्थान बदलते रहा था, जिसकी वजह से आरोपी को पकड़ने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस टीम द्वारा पुनः अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देते हुये प्रकरण से सम्बन्धित एक अभियुक्त रविकुमार पुत्र राम मिस्त्री निवासी मीरविगह थाना बारिसलीगंज जनपद नवादा, बिहार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से बारिसलीगंज, नवादा से गिरफ्तार किया गया। जिसे बीते गुरुवार न्यायालय के समक्ष पेश गया।
Dehradun. The Uttarakhand government has recently cleared a major set of cabinet decisions aimed at…
Check the latest Cloudways Coupon and Promo Codes 2026 👇
Coupon code for PW: get up to 250 off today. try NEEPAN0001 coupon code and…
देहरादून. उत्तराखंड से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां…
हल्द्वानी में ममता बिष्ट हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया…
CRPF Bharti Notification 2024: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)…