यूके 07 राइडर (Uk 07 Rider) उर्फ अनुराग डोभाल प्रसिद्ध यूट्यूबर और मोटो ब्लॉगर हैं। वह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला के रहने वाले हैं। मोटो ब्लागिंग से यूट्यूब पर करियर की शुरुआत करने वाले The UK 07 Rider नाम से मशहूर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) अब बिग बॉस के सेट पर पहुंच गए हैं। उत्तराखंड के देहरादून निवासी अनुराग एक जाने- माने यूट्यूबर है। सौरभ जोशी के बाद उत्तराखंड के प्रसिद्ध ब्लॉगर माने जाता है। उनके यूट्यूब चैनल पर लगभग 71 लाख सब्सक्राइबर व इंस्टाग्राम पर 51 लाख से ज्यादा फॉलोअर है। बता दें कि 15 अक्टूबर, 2023 से बिग बॉस का नया सीज़न शुरू होने वाला है। और इस सीज़न को भी सलमान खान होस्ट करेंगे।
अनुराग डोभाल की इस वक्त कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। लेकिन वह इससे पूर्व नेपाल की मोटो ब्लॉगर सव्या केसी के साथ रिलेशनशिप में थे। वह भी यूके 07 राइडर की तरह ही बाइक्स पर ब्लॉग करती हैं। उनकी दोस्ती भारत-नेपाल सीमा पर तब हुई जब अनुराग डोभाल नेपाल दौरे पर गए थे।
यूके 07 राइडर (अनुराग डोभाल) ज्यादातर कमाई का जरिया यूट्यूब और इंस्टाग्राम है। जहां लगभग हर वीडियो पर लाखों-करोड़ों व्यूज होते हैं साथ ही उन्हें कई बड़ी कंपनियों से स्पॉन्सरशिप भी मिलती है। इससे उन्हें महीने में 5 लाख रुपये तक की कमाई हो जाती है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त उनकी कुल संपत्ति (Networth) 1 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है।
जाहिर है कि मोटो ब्लागिंग में अनुराग डोभाल को कई स्पोर्ट्स बाइक्स की आवश्यकता होती है। क्या आप जानते हैं यूके 07 राइडर के (uk 07 rider bike) पास कितनी बाइक हैं? यदि नहीं तो बता दें उनके पास, Kawasaki ZX10R, Suzuki Hayabusa और केटीएम आरसी 200 (KTM RC 200) समेत 6 प्रीमियम बाइक्स हैं।
यूं तो उत्तराखण्ड में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन सिर्फ उन्हें एक मौका चाहिए होता है। पहाड़ी युवा अब हर एक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। एक ऐसा ही नाम है यूट्यूबर अनुराग डोभाल का। अनुराग अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्ट शो Bigg Boss Season 17 में नजर आने वाले हैं। खबरों की मानें तो Big Boss 17 के घर में दिमाग वाले रूम में अनुराग डोभाल (The UK Rider 07) सनी आर्य (तहलका प्रैंक), यूट्यूबर अरुण श्रीकांत माशेट्टी, जिग्ना वोरा, सना रईस खान और एक अन्य कंटेस्टेंट जाएगा । इतना ही नहीं साथ में यह भी यह भी बात सामने आ रही है कि अनुराग को सलमान के घर की जिम्मेदारियां भी दी गई।
Dehradun. The Uttarakhand government has recently cleared a major set of cabinet decisions aimed at…
Check the latest Cloudways Coupon and Promo Codes 2026 👇
Coupon code for PW: get up to 250 off today. try NEEPAN0001 coupon code and…
देहरादून. उत्तराखंड से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां…
हल्द्वानी में ममता बिष्ट हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया…
CRPF Bharti Notification 2024: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)…