टिहरी: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Photo of author
- Editor

टिहरी गढ़वाल के थाना क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में टिहरी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी टिहरी गढ़वाल जनपद के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में मंत्री धन सिंह रावत ने किया कार्डियो यूनिट का उद्घाटन 

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को एक महिला ने थाना चंबा में तहरीर देकर बताया कि दो युवकों द्वारा उसकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 

गिरफ्तार आरोपी

  • नीरज सजवाण पुत्र रविन्द्र सिंह सजवाण निवासी ग्राम कोट उत्तरकाशी रोड़ थाना चम्बा टि०ग० उम्र करीब 21 वर्ष 
  • अमन सजवाण पुत्र दलबीर सिंह सजवाण निवासी ग्राम खाकर तहसील नरेन्द्रनगर थाना चम्बा टि०ग० उम्र करीब 23 वर्ष
About the Author
- Editor
This article was edited by hindulive.com editorial team.

Leave a Comment