बिना बताए घर से लापता हुई किशोरी, पुलिस ने ढूंढ निकाला

Photo of author
- Editor

पिथौरागढ़ जिले के थाना गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत निवासी एक किशोरी अचानक बिना बताए घर से लापता हो गई। जिसे थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 24 घंटों के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें- चमोली: घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी महिलाएं

पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट निवासी एक महिला ने थाना गंगोलीहाट पुलिस को सूचना दी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल पा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर तलाशी की गई। बीते दिवस पुलिस नै नाबालिग किशोरी को ग्राम नाली, गंगोलीहाट से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

About the Author
- Editor
This article was edited by hindulive.com editorial team.

Leave a Comment