उत्तराखंड

श्रीनगर में देर रात हिंसक झड़प: सिख युवकों ने तलवारों से किया हमला, वीडियो वायरल, सभी आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के श्रीनगर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया। कुछ सिख युवकों ने स्थानीय युवकों पर तलवारों से हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें – अजब देहरादून की गजब कहानी: बुलेट पर दूध चोरी का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस के अनुसार, श्रीनगर बाजार में सिख और स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान सिख युवकों ने तलवारें निकालकर स्थानीय युवकों पर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। हमलावरों ने सड़कों पर उत्पात मचाया और तलवारें लहराते हुए लोगों को दहशत में डाल दिया।

घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को रुद्रप्रयाग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गई हैं।

क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts