Blog

बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल: पुलिस ने दर्ज किया मामला

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भानपुरा थाना क्षेत्र में 13 मई की रात को सीसीटीवी कैमरे में कैद इस वीडियो में धाकड़ को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है।

यह भी पढ़ें- 23 साल में 25 शादियां: अनुराधा पासवान की ठगी की चाल का खुलासा

पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए मनोहर लाल धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भानपुरा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 285 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल ने बताया कि जांच जारी है और दूसरी संलिप्त व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा ने किया किनारा

बीजेपी ने धाकड़ से किनारा करते हुए स्पष्ट किया कि वह पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है और केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए जुड़ा था। बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वीडियो की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता यशपाल सिसोदिया ने इस कृत्य को शर्मनाक बताते हुए कठोर कार्रवाई की बात कही। धाकड़ महासभा युवा संघ ने भी मनोहर लाल को राष्ट्रीय महामंत्री के पद से हटा दिया है।

धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिला पंचायत की वार्ड नंबर 8 से सदस्य हैं, जिसके कारण इस मामले ने और तूल पकड़ा है। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने इस घटना को सार्वजनिक स्थान पर अस्वीकार्य और निंदनीय बताया। कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, साथ ही दावा किया कि वीडियो में शामिल दूसरी व्यक्ति सरकारी शिक्षिका हो सकती है, जिसे लालच या दबाव में फंसाया गया हो।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts