उत्तराखंड

उत्तरकाशी से लापता महिला हरिद्वार से बरामद, इसलिए गई थी हरिद्वार

धरासू पुलिस ने अपनी तत्परता और कुशल कार्यशैली का परिचय देते हुए एक गुमशुदा महिला को हरिद्वार के भगवानपुर से सकुशल बरामद किया है। यह घटना बीते 11 मई 2025 को शुरू हुई, जब राजस्व चौकी खुरमौला में एक महिला के बिना बताए घर से चले जाने और वापस न लौटने की शिकायत उसके परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत के आधार पर धारा 140 BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी से एक महिला लापता, एक युवती भी गायब

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 18 मई 2025 को इस मामले की जांच राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस थाना धरासू को हस्तांतरित की गई। उत्तरकाशी की धरासू पुलिस ने बिना देरी किए सुरागरसी, पतारसी और सर्विलांस के माध्यम से जानकारी जुटानी शुरू की। कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता के बल पर पुलिस टीम ने 31 मई 2025 को महिला को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

बरामद महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में किसी बात से नाराज होकर नौकरी की तलाश में घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सफलता पर थाना धरासू की पुलिस टीम की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई को सराहा और इसे एक सकारात्मक उदाहरण बताया।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts