गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) आतंकी संगठन खालिस्तान का प्रमुख आतंकवादी है। इनका जन्म भारत के पंजाब राज्य में स्थित अमृतसर के खानकोट गाँव में हुआ। भारत में भरण पोषण और शिक्षा की मदद से वकील बने पन्नू अपने लक्ष्य से भटक गए और जिस थाली में खाया उसी में छेद करने की विचारधारा के साथ देशविरोधी बन गए। पन्नू के देश विरोधी विचार आतंकी संगठन खालिस्तान से मिल गए। देखते ही देखते वह इस संगठन के प्रमुख आतंकियों में गिने जाने लगा।
भारत में खालिस्तान संगठन पर प्रतिबंध के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में वकालत छोड़ कनाडा भाग गया। इसके बाद से गुरपतवंत भारत के प्रति नफ़रती की विचारधारा से कनाडा में मौजूद सिक्खों को बरगला रहा है। तथाकथित सिख फॉर जस्टिस नामक इस आंदोलन से अपनी रोजी रोटी कमाने गए सिखों को भारत के टुकड़े करने का पाठ पढ़ा रहे हैं।
अपना पेशा छोड़कर आतंकी संगठन खालिस्तान की पैरवी करने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू काम के नाम पर सोशल मीडिया पर आए दिन गीदड़ भभकी और देश विरोधी विरोधी बातें पोस्ट करता था। गुरपतवंत सिंह का कई बड़ी आतंकी घटनाओं में हाथ है। कई घटनाओं की स्वयं ही जिम्मेदारी लेने के बाद कई देशों में उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है। उसने साल 2023 में प्रधानमंत्री मोदी की असम यात्रा के दौरान जान से मारने की भी धमकी दी थी। लेकिन हाल ही में गुरपतवंत पन्नू के 3 साथियों की हत्या हो गई। तबसे पन्नू मौत के भय गायब हो गया था।
यह भी पढ़ें: DUSU election result 2023: ABVP की बड़ी जीत, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी बधाई
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वह इन दिनों अमेरिका में है और लगातार भारत विरोधी बातें करते हुए वीडियो जारी कर रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने साल 2020 में उसकी संपत्तियों को कुर्क किया था। जिसके बाद आज चंडीगढ़ और अमृतसर की संपत्तियां को जब्त कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पन्नू के गांव 46 कनाल कृषि भूमि समेत चंडीगढ़ स्थित सेक्टर सी में एक मकान को जब्त कर लिया है।
Dehradun. The Uttarakhand government has recently cleared a major set of cabinet decisions aimed at…
Check the latest Cloudways Coupon and Promo Codes 2026 👇
Coupon code for PW: get up to 250 off today. try NEEPAN0001 coupon code and…
देहरादून. उत्तराखंड से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां…
हल्द्वानी में ममता बिष्ट हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया…
CRPF Bharti Notification 2024: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)…