Dehradun News: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला शहर, पूरी खबर

देहरादून में शुक्रवार सुबह हुए गोलीकांड ने पूरे शहर को हिला दिया। राजधानी के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

पुलिस के अनुसार, विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति पर उस समय हमला किया गया जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे। तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जहां हमलावर बाइक पर आए और गोली मारकर भाग निकले। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर का माहोल छा गया।

पुलिस का कहना है कि मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और इस हत्या के पीछे गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

मृतक कौन था

मृतक विक्रम शर्मा झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला बताया गया है और वह उत्तराखंड में प्रॉपर्टी व खनन से जुड़े कारोबार से जुड़ा था। पुलिस की कार्रवाई
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने शहर की सीमाएं सील कर दीं और CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर चिंता जताते हुए अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। वहीं विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Editorial Team: This article was edited by hindulive.com editorial team.