उत्तराखंड

उत्तराखंड: भाजपा कार्यकर्ता पर लाठी और सरिया से हमला, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भाजपा कार्यकर्ता पर देर रात्रि कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी और सरिया से हमला कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायल भाजपा कार्यकर्ता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने कितनी रही तीव्रता

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील पाल निवासी जगजीतपुर पर रात्रि मे तीन अज्ञात बदमाशों ने शनि चौक जगजीतपुर पर लाठी और सरिये से अचानक हमला कर दिया। जिसके चलते वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायल अवस्था मे भाजपा कार्यकर्ता सुनील पाल कों नजदीकी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। लेकिन अभी तक हमला करने वालो की पहचान नहीं हो पाई हैं।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts