Nainital: 3 बच्चों के बाप के साथ युवती ने झील में लगाई छलांग, व्यक्ति की मौत

Photo of author
- Editor

उत्तराखंड के NAINITAL जनपद में बोटिंग करने आए युवक-युवती ने भीमताल झील में छलांग लगा दी।  युवती अविवाहित बताई जा रही है और 3 बच्चों के बाप के साथ झील में कूद गई थी। आसपास के लोगों ने दोनों को झील से निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी जबकि युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Chamoli: घर से लापता नाबालिग किशोरी को पुलिस ने रायवाला से किया बरामद 

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को बोटिंग करने आए युवक और युवती आत्महत्या के इरादे से झील में कूद गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को झील के बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि युवक उसका पति है लेकिन पुलिस जांच में कुछ और ही बात सामने आई। मृतक का नाम दीपक कुमार गौतम (43) निवासी सरना पदमपुरी नैनीताल जबकि 22 वर्षीय युवती अल्मोड़ा की रहने वाली है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि युवती जिस व्यक्ति को अपना पति बता रही थी वह किसी और का पति है और दोनों के बीच लगभग 14 साल का फासला है। इतना ही नहीं मृतक व्यक्ति के तीन बच्चे हैं जबकि युवती अविवाहित है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति की पत्नी इन दिनों अपने तीन बच्चों के साथ मायके गई है। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि दोनों ने पहले नाव में जहर खाया और उसके बाद झील में कूद गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

About the Author
- Editor
This article was edited by hindulive.com editorial team.