उत्तराखंड

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: ऑल्टो वाहन खाई में गिरा, एक महिला की मौत, 6 घायल

उत्तरकाशी: जिले के धरासू थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमियारी रोड पर मरगांव के पास शुक्रवार को एक ऑल्टो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें – रोहित नेगी हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी अजहर और आयुष, एम्स ऋषिकेश में भर्ती

पुलिस के अनुसार, वाहन गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव, डुण्डा की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक पुरुष (चालक), दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला पुलिस की टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया और प्राथमिक उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया, जबकि अन्य तीन सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतका के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय प्रशासन ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मृतक व घायलों का विवरण

मृतक का नाम-श्रीमती वन्दना देवी पत्नी श्री मंगल मोहन मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उत्तरकाशी उम्र-30 वर्ष

घायलों का विवरण

  • मनीष पुत्र श्री सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष (चालक)
  • श्रीमती कविता देवी पत्नी श्री गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उत्तरकाशी उम्र-29 वर्ष
  • कु. नन्दनी पुत्री श्री मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष
  • दिव्यम पुत्र श्री मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-06 वर्ष
  • देवान्श पुत्र श्री गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-04 वर्ष
  • दीपक पुत्र श्री गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts