उत्तराखंड

उत्तरकाशी: 25 लाख की धोखाधड़ी मामले में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड के एमडी रणवीर चंद रमोला गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 24 मई 2025: धरासू पुलिस ने 25 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) रणवीर चंद रमोला को गिरफ्तार किया है। अक्टूबर 2024 में थाना धरासू में कंपनी के डायरेक्टर, एमडी और संचालकों के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें रणवीर चंद रमोला सहित छह लोग नामजद हैं।

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: स्थानीय युवाओं को बाल काटने और दाढ़ी बनाने का प्रशिक्षण, हाईटेक सैलून खोलने की योजना

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड जीनियस टेक्नोलॉजी के सॉफ्टवेयर पर काम करती थी। पुलिस ने कंपनी का डेटा, बैंक खाता विवरण, बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की, जिसके बाद मामले में धारा 3/21 (1)(2)(3) BUDS Act 2019 को जोड़ा गया। 23 मई 2025 को अभियुक्त रणवीर चंद रमोला (40 वर्ष), पुत्र रूकम चंद रमोला, निवासी ग्राम कुमराड़ा, थाना धरासू, उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया।

उत्तरकाशी में 25 लाख की धोखाधड़ी

पूछताछ में रमोला ने बताया कि वर्ष 2022 में ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड की स्थापना की गई थी, जो लोगों से उच्च रिटर्न का वादा कर निवेश करवाती थी। कंपनी के सभी संचालक पहले दिव्यांश ग्रुप से जुड़े थे, जहां धोखाधड़ी के बाद उन्होंने नई कंपनी शुरू की। रमोला ने स्वीकार किया कि ब्रह्मदेव निधि लिमिटेड में निवेशकों के पैसे का उपयोग दिव्यांश ग्रुप के पुराने ग्राहकों को रिटर्न देने में किया गया, जिससे कंपनी के निवेशकों का पैसा डूब गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts