उत्तराखंड

प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, फिर खुद का गला काटा

हरिद्वार जिले के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बुधवाशहीद इलाके से प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरे प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका पर चाकू गोद दिया, फिर उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद युवक ने अपने गले पर भी चाकू से वार किया, फिर खुद को भी आग के हवाले कर दिया, जिसके बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती और युवक को अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, युवक की मौत हो गई,तो प्रेमिका ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के प्रिंस (उम्र 27 वर्ष) का सहारनपुर के एक गांव निवासी युवती से पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

युवती रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में काम करती है। बीते बुधवार यानी 23 अप्रैल को युवक रेस्टोरेंट में पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच युवक ने युवती के पेट में चाकू मार दिया और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद चाकू से अपना गला रेत लिया और फिर खुद पर भी पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दोनों बुरी तरह से झुलस गए।

आनन-फानन में दोनों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उनकी हालत को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन देहरादून के दून अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, वहीं उपचार के दौरान युवती ने भी दम तोड़ दिया।

About the author

Deepak Panwar

Deepak Panwar is a journalist, author, and founder based in Dehradun Uttarakhand, India. He is recognized for his impactful work in journalism and for founding multiple news and media platforms, including HinduLIVE Media.

View all posts