जहां पूरा देश में गणतंत्र दिवस को एक उत्सव के तौर पर मनाया जाता हैं वही इस साल उत्तराखंड के डोईवाला में एक बड़ी घटना होते होते बची दरअसल गणतंत्र दिवस के मौके पर अचानक से चली एक गोली ने सभी को अचंभे में डाल दिया। हालांकि गोली वहां पर मौजूद वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी को छूकर निकली जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए,और घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया।
दरअसल डोईवाला शुगर मिल में 75 वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम चल रहा था। झंडा तोलन से ठीक पहले सुरक्षा कर्मी की बंदूक से गोली चल गई जो वहां मौजूद अधिशासी निदेशक और वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप के पेट में जाकर के लगी मगर घटना होने के बावजूद भी पीसीएस अधिकारी ने झंडा तोलन का कार्यक्रम पूरा किया और राष्ट्रगान के बाद संविधान की शपथ भी दिलाई ,मगर अधिक खून बहाने और दर्द होने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और जानकारी के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम को वहां लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैप्चर किया जो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसी मामले में एसएसपी देहरादून ने कहा कि इस मामले के बारे में वीडियो वायरल होने के बाद ही पता चल सका है।
एसपी देहात लोकजीत सिंह ने यह भी कहा की घटना की जांच लगातार जारी है और किसी पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है मगर पुलिस अपने तरफ से जांच में जुटी हैं। गठित कमेटी ने सुरक्षा कर्मी को निलंबित कर दिया है। मगर शुक्र है की कोई बड़ी घटना गणतंत्र दिवस के मौके पर ना हो सकी।
Dehradun. The Uttarakhand government has recently cleared a major set of cabinet decisions aimed at…
Check the latest Cloudways Coupon and Promo Codes 2026 👇
Coupon code for PW: get up to 250 off today. try NEEPAN0001 coupon code and…
देहरादून. उत्तराखंड से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां…
हल्द्वानी में ममता बिष्ट हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अशरफ को गिरफ्तार किया…
CRPF Bharti Notification 2024: देश के बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)…